Skip to main content

एक नायिका का नायक


एक नायिका का नायक 

प्रकृति का कोना-कोना एक सामान ही है बस लोगो का उस को देखने का नजरिया बदल जाता है जो किसी को  लेखक तो किसी को कुछ और बनाता है। इसी तरह सभी नर-नारी भी एक ही सामान है चाहे दुनिया के किसी कोने में चले जाओ  बस देखने का ये नजरिया जो है न वही उन्हें अलग-अलग रूप प्रदान करता है। 

बाबा धुआँधर के शब्द मेरे कानों के पर्दो को झकझोर रहे थे सत्य क्या है क्या यही सत्य है।  

तो 'ऐज युसुअल' मैंने मुँह में एक पान का बीड़ा दबा लिया और रंगत घुलते ही पुचाक से थूक कर अपने रिक्शे वाले से कहा चलो भाई अब रिक्शा आगे बढ़ाओ चाहो तो तुम भी पान का एक बीड़ा खा सकते हो तो उसने कहा "बाऊजी नशा बुरी चीज है।"  

मैंने कहा फिर क्या तब रिक्शा आगे बढ़ाओ या कोई मुहर्त निकलवाना पड़ेगा ?

मन फिर भी असमंजस में था धुआँधार बाबा के शब्द जो तेज होती सड़क की चहल-पहल में भी कानो को अब  तक झकझोर रहे थे ऐसे थे कि मानो जाने का नाम ही नहीं ले रहे थे।  

कुछ न समझ पाने की स्थिती में मैंने रिक्शे वाले से पुछा; अभी तो जवान मालूम होते हो शादी वगैरा तो हुई नहीं लगती खूब मस्ती से रात को दारू के पैक चलते होंगे ?  ज़िन्दगी मस्त कट रही होगी तुम्हारी क्यों?

उसने उत्तर दिया; हा पहले तो ऐसा कभी किया नहीं और अब दो बच्चों के बाप होने के बाद जिम्दारियों में ऐसा मेरे हिसाब से किया नहीं जा सकता। मै अबाक रह गया और बाबा धुआँधार के शब्दों का गुंजन अचानक मेरे कानो में मानो बंद सा हो आया।  

मेरी उत्सुकता उस रिक्शे वाले के बारे में जानने की ओर बढ़ गई मैंने यु ही बात को आगे बढ़ाने के लिए उसके बच्चों  के बारे में पूछा।  किस क्लास में पढ़ते है तुम्हारे बच्चे ?  
रिक्शे वाले ने उत्तर दिया लड़का बंगलौर से बी० टेक० कर रहा है और बिटिया मास्टर्स करने के बाद सिविल की तैयारी कर रही है।  

गरमा गरम समोसे देख कर मैंने रिक्शा पुनः रुकवाया और मुँह का घुला पान पुच्च से नाली में फेक कर विधिवत कुल्ला किया और अपने रिक्शे वाले को भी समोसे दिलवाए। वो उसने रख लिया और कहने लगा साहब थोड़ी दूर ही तो आप को और जाना है वहा पहुंचा लूंगा तो एक दो फेर और हो जायेगा उसके बाद समोसा खा लूंगा। 

अब तो बाबा धुआँधर का क तक मुझे याद नहीं रहा कानो में घूमने की बात तो भूल ही जाइये साहब।  

मैंने जल्द समोसे वाले को पैसे चुकाए और रिक्शे पर पुनः बैठ गया।  इस बार रिक्शे वाले की फुर्ती तेज थी और मुझे उसके बारे में जानने की दिलचस्पी ज्यादा। 

लगता है अब वो स्वयं बाबा धुआँधर हो चुका था उसने खुद ही अपनी पुरी कहानी सुना डाली।  

बोला साहब बीवी अच्छी घर की रहने वाली है उसी के कथनानुसार चलता हुं और रही बात बच्चों की तो वो मुझ पे गए है।  

कहानी यही समाप्त हो जाती है और इसकी विरासत क्या होगी मै आज तक नहीं जान पाया।  


-सिद्धार्थ'शून्य' 








Comments

Popular posts from this blog

स्वरूपणी

स्वरूपणी  लिंग की महत्ता का भान उस दिन हुआ जब किसी ने बताया हरसिंगार स्त्रीलिंग नहीं वरन पुल्लिंग है। कैसे हम किसी भी जीजिविषा से परिपूर्ण पुष्प का नाम पुरुष की कूप-मण्डूकता पर रख सकते हैं। हास्य और रहस्य से अपूर्ण जीवन की आहुति व्यर्थ नहीं वरन ऋणात्मक है। कपोलकल्पित शब्दों की धारणा टूट क्यों नहीं जाती जब बरसात के अवसान के बाद हरसिंगार जो पुलिंग है अपने पुष्पों से विरक्त होकर धीरे-धीरे पूरी पत्तियों तक को गिरा देता है। ऐसा हो ही नहीं सकता की पुरुष में निष्काम भाव की उत्पत्ति हो जाए। ये ब्रह्म वाक्य केवल दर्प के सामान होता है जो मनुष्य को बाहर और भीतर दोनों ओर से खां जाता है। और जीवन को निष्प्राय बनाकर मृत्यु को सत्य कह बैठता है। फिर लोक परलोक की अवधारणा ... आज व्योम अपने इन्ही मनोभावों के साथ आगे बढ़ता बाग़ीचे तक आ पहुँचा था पुनः सिंचित होने को।वहीं बाग़ीचा जिसने उसे जीवन के कठिन रास्तों पे एक आत्मीय सार्थवाह की तरह रास्ता दिखाया था। जब कभी भी उसका मन खिन्न हो उठता तो वह बाग़ीचे में आकर बैठ जाता  था। अपने उम्र के अवसान पर उसे बी...

रूपांतरण

रूपांतरण  अनामिका अपनी बीती कहानी सोचती हुई ख़ामोशी से बिस्तर पर लेटी हुई है और पास ही किसी के रोने की आवाज उसे बार-बार अपनी कहानी पर रोने को कह रही हो ऐसे जैसे वो कभी नहीं रोइ, तब भी नहीं जब उसके पिता का देहांत हुआ, जब उसने अपना प्यार खोया, जब उसकी असफलताओं ने उसे दुनियां की भीड़ में खोने को मजबूर कर दिया, पर आज वो उस आवाज से आवाज मिला कर रो लेना चाहती है जिससे उसके दिल का बोझ कुछ हल्का हो जाए...   सामान्य माध्यम वर्ग की अनामिका का बचपन अपने पिता के साथ ही बिता था जब उसकी माता उसे जन्म के कुछ सालों बाद ही छोड़ कर इस दुनियां से चली गई। घर में दूसरा कोई भी सदस्य नहीं था न ही कोई छोटी बहन या बड़ी बहन, न ही मामी या चाची, जो उसे उसके नारित्व का बचपन से एहसास करा पता। वो बिल्कुल अपने पिता पर गई थी पास पड़ोस के लोग बचपन में उसे लड़का ही समझते थे। वही रौबदार मर्दानी चाल, चौराहों पर बैठकी, और लड़कों के खेल। अनामिका को कभी अहसास ही नहीं हुआ कि उसकी दुनियां अलग हैं जिसे वो सवार या बुन सकती हैं।  बड़े होने पर उसे इतना एहसास जरूर हुआ कि उसमे क...

आदत-लाइफ इस बीयूटीफुल इफ यू आर

आदत-लाइफ इस बीयूटीफुल इफ यू आर उससे न मिल सकने पर भी उसकी कमी रहती ही थी, उसके नकारात्मक बातों को भी मैं मिस करने लगी। उसकी मुझे आदत सी पड़ चुकि थी और जैसे हम बुरी आदतों मसलन शराब की ही, सिगरेट की भी कहां आसानी से छोड़ पाते है , मेरी दोस्त भी मेरे लिए उसी श्रेणी की आदत बन गयी थी। मैं उसे इस लिए भी याद करने लगी क्योंकि उसकी मैं सलाहकार जो बन गयी थी, और हमारा-आपका; किसी का सलाहकार बन जाना हमारे लिए एक 'बैज ऑफ ऑनर' से कम नहीं होता फ़िर। बहुत ही महत्वपूर्ण अनुभव करते है हम क्योंकि किसी के जीवन मे तो महत्व्पूर्ण बन सकें है।  ख़ैर आप सोच रहे होंगें के आखिर इस में मोटिवेशन या उत्साह-वर्धक क्या बात हुई। तो अब उसकी ही बात करूँगी। लगभग जब साल भर भी उससे नहीं मिली तो उसके जन्मदिन पर खुद ही मैन मिलने का बहाना ढूंढकर उसको फ़ोन लगाया और ये क्या हमेशा ही घर के नीरस से बनाये हुए वातावरण में अपना जन्मदिन मनाने वाली मेरी दोस्त ने मुझे बाहर एक अच्छे से रेस्तरां में बुलाया। मैं अब उससे और उत्साह और विस्मय से मिलने पहुँची। ये क्या उसने अपने बालों को एक बहुत ही सुंदर हेयर स्टाइल दिया...