Skip to main content

स्वरूपणी

स्वरूपणी 

लिंग की महत्ता का भान उस दिन हुआ जब किसी ने बताया हरसिंगार स्त्रीलिंग नहीं वरन पुल्लिंग है। कैसे हम किसी भी जीजिविषा से परिपूर्ण पुष्प का नाम पुरुष की कूप-मण्डूकता पर रख सकते हैं। हास्य और रहस्य से अपूर्ण जीवन की आहुति व्यर्थ नहीं वरन ऋणात्मक है। कपोलकल्पित शब्दों की धारणा टूट क्यों नहीं जाती जब बरसात के अवसान के बाद हरसिंगार जो पुलिंग है अपने पुष्पों से विरक्त होकर धीरे-धीरे पूरी पत्तियों तक को गिरा देता है। ऐसा हो ही नहीं सकता की पुरुष में निष्काम भाव की उत्पत्ति हो जाए। ये ब्रह्म वाक्य केवल दर्प के सामान होता है जो मनुष्य को बाहर और भीतर दोनों ओर से खां जाता है। और जीवन को निष्प्राय बनाकर मृत्यु को सत्य कह बैठता है। फिर लोक परलोक की अवधारणा ...

आज व्योम अपने इन्ही मनोभावों के साथ आगे बढ़ता बाग़ीचे तक आ पहुँचा था पुनः सिंचित होने को।वहीं बाग़ीचा जिसने उसे जीवन के कठिन रास्तों पे एक आत्मीय सार्थवाह की तरह रास्ता दिखाया था। जब कभी भी उसका मन खिन्न हो उठता तो वह बाग़ीचे में आकर बैठ जाता  था। अपने उम्र के अवसान पर उसे बीते दिन बहुत याद आते थे जब उसने एक-एक कर स्वयं इन फूलों से सुसज्जित बग़ीचे का निर्माण किया था। आज बाग़ीचें में पहुँचते ही वह हरसिंगार के कुछ पुष्प उठा लाया और उन्हें ध्यान से देखने लगा। रचना यक़ीनन उस स्वरूपणी की ही थी बस नाम निर्धारण में स्वरूपणी ने गलती कर दी। काफी देर तक वो हरसिंगार के नारंगी ठूठ को देखता रहा। उसकी मनमोहक ख़ुश्बू उसे सराबोर कर रही थी। अचानक उसे ध्यान आया की आज ही के दिन उसने करीबन छह साल पहले पृथा से अपने सरे रिश्ते नाते तोड़ लिए थे। पृथा की गलती बस इतनी थी कि वो व्योम से विवाह नहीं कर सकती थी। व्योम ने एक बार भी दुनियावी दिखावे से निकलकर उससे सम्बन्ध बनाए रखने के बारे में नहीं सोचा। बस कह दिया आज से तुम और मैं अलग। तुम्हारे अपने रस्ते और मेरे अपने।

व्योम की आँखों से आंसुओ की धार बह रही थी और वो हरसिंगार के पुष्प सा बिल्कुल खली हो रहा था।

घुली हो तुम मुझ में बस इतनी सी, मैं सम्पूर्ण समाहित हूं तुम में।


-सिद्धार्थ 'शून्य' 

Comments

Popular posts from this blog

आदत-लाइफ इस बीयूटीफुल इफ यू आर

आदत-लाइफ इस बीयूटीफुल इफ यू आर उससे न मिल सकने पर भी उसकी कमी रहती ही थी, उसके नकारात्मक बातों को भी मैं मिस करने लगी। उसकी मुझे आदत सी पड़ चुकि थी और जैसे हम बुरी आदतों मसलन शराब की ही, सिगरेट की भी कहां आसानी से छोड़ पाते है , मेरी दोस्त भी मेरे लिए उसी श्रेणी की आदत बन गयी थी। मैं उसे इस लिए भी याद करने लगी क्योंकि उसकी मैं सलाहकार जो बन गयी थी, और हमारा-आपका; किसी का सलाहकार बन जाना हमारे लिए एक 'बैज ऑफ ऑनर' से कम नहीं होता फ़िर। बहुत ही महत्वपूर्ण अनुभव करते है हम क्योंकि किसी के जीवन मे तो महत्व्पूर्ण बन सकें है।  ख़ैर आप सोच रहे होंगें के आखिर इस में मोटिवेशन या उत्साह-वर्धक क्या बात हुई। तो अब उसकी ही बात करूँगी। लगभग जब साल भर भी उससे नहीं मिली तो उसके जन्मदिन पर खुद ही मैन मिलने का बहाना ढूंढकर उसको फ़ोन लगाया और ये क्या हमेशा ही घर के नीरस से बनाये हुए वातावरण में अपना जन्मदिन मनाने वाली मेरी दोस्त ने मुझे बाहर एक अच्छे से रेस्तरां में बुलाया। मैं अब उससे और उत्साह और विस्मय से मिलने पहुँची। ये क्या उसने अपने बालों को एक बहुत ही सुंदर हेयर स्टाइल दिया...

रूपांतरण

रूपांतरण  अनामिका अपनी बीती कहानी सोचती हुई ख़ामोशी से बिस्तर पर लेटी हुई है और पास ही किसी के रोने की आवाज उसे बार-बार अपनी कहानी पर रोने को कह रही हो ऐसे जैसे वो कभी नहीं रोइ, तब भी नहीं जब उसके पिता का देहांत हुआ, जब उसने अपना प्यार खोया, जब उसकी असफलताओं ने उसे दुनियां की भीड़ में खोने को मजबूर कर दिया, पर आज वो उस आवाज से आवाज मिला कर रो लेना चाहती है जिससे उसके दिल का बोझ कुछ हल्का हो जाए...   सामान्य माध्यम वर्ग की अनामिका का बचपन अपने पिता के साथ ही बिता था जब उसकी माता उसे जन्म के कुछ सालों बाद ही छोड़ कर इस दुनियां से चली गई। घर में दूसरा कोई भी सदस्य नहीं था न ही कोई छोटी बहन या बड़ी बहन, न ही मामी या चाची, जो उसे उसके नारित्व का बचपन से एहसास करा पता। वो बिल्कुल अपने पिता पर गई थी पास पड़ोस के लोग बचपन में उसे लड़का ही समझते थे। वही रौबदार मर्दानी चाल, चौराहों पर बैठकी, और लड़कों के खेल। अनामिका को कभी अहसास ही नहीं हुआ कि उसकी दुनियां अलग हैं जिसे वो सवार या बुन सकती हैं।  बड़े होने पर उसे इतना एहसास जरूर हुआ कि उसमे क...